फरीदाबाद: नगर निगम का ये अधिकारी हुआ सस्पेंड

 

फरीदाबाद। पिछले दिनों नगर निगम सभागार की पार्किंग परिसर में शराब पीने के मामले में हरियाणा सरकार ने नगर निगम फरीदाबाद में तैनात चीफ अकाउंट ऑफीसर विशाल कौशिक को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

Faridabad: this officer of the Municipal Corporation suspended

विशाल कौशिक के खिलाफ इससे पहले भी कई सीएम विंडो और शिकायतें विचाराधीन है, जिनकी जांच अभी तक पूरी नहीं हो सकी है।

शराब वाले मामले में नगर निगम के अधिकारियों ने उस दिन विशाल के साथ मौजूद अन्य किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है।

बता दें कि करीब 5 दिन पहले शाम के समय नगर निगम के सभागार की पार्किंग में गाड़ी के अंदर बैठकर विशाल कौशिक और उसके कुछ साथी अधिकारी व कर्मचारी शराब पी रहे थे।

मीडिया कर्मी जब वहां पहुंचे, तो सभी लोग वहां से भाग खड़े हुए।

यह मामला हरियाणा सरकार के संज्ञान में पहुंचा दो सरकार ने कार्रवाई करते हुए तुरंत विशाल कौशिक को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए, जबकि बाकी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Visited 10 times, 1 visit(s) today

Related posts