- हरियाणा राज्यसभा चुनाव में आधी रात तक सियासी ड्रामा,
- हरियाणा राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर,
- संजय भाटिया और कर्मवीर बौद्ध विजेता घोषित,
- भाजपा का एक वोट रद्द बना टर्निंग पॉइंट,
- कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध की रोमांचक जीत,
- क्रॉस वोटिंग से बदला समीकरण,
- 0.66 वोट से हारे सतीश नांदल,
- कांग्रेस के बौद्ध ने मामूली अंतर से जीती सीट,
- कांग्रेस के 9 वोट खराब, 5 विधायकों ने किया क्रॉस वोट,
- इनेलो विधायकों की अनुपस्थिति और भाजपा का वोट रद्द होना पड़ा भारी,
- राज्यसभा चुनाव में गणित बदला, आखिरी चरण में तय हुआ परिणाम,
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस को उन विधायकों की जानकारी है जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की। उन्होंने बताया कि इन नामों की जानकारी पार्टी के High Command को दे दी गई है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। हुड्डा ने कहा कि जिन्होंने क्रॉस वोटिंग की है, उन्होंने केवल पार्टी के साथ ही नहीं बल्कि उन मतदाताओं के साथ भी विश्वासघात किया है जिन्होंने उन्हें विधानसभा में भेजा था।
हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में आधी रात तक चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर बौद्ध को विजेता घोषित कर दिया गया। यह चुनाव कई कारणों से चर्चा में रहा, जिसमें क्रॉस वोटिंग, वोटों का रद्द होना और आखिरी क्षणों तक चलता राजनीतिक तनाव शामिल रहा।
राज्यसभा चुनाव का परिणाम बेहद मामूली अंतर से तय हुआ। कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को केवल 0.66 वोट के अंतर से पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। इस चुनाव में भाजपा का एक वोट रद्द होना पूरे परिणाम का निर्णायक मोड़ साबित हुआ।
चुनाव में कैसे बदला पूरा गणित
हरियाणा विधानसभा में कुल 90 विधायक हैं, लेकिन राज्यसभा चुनाव में 88 विधायकों ने मतदान किया। इनेलो के दो विधायक वोटिंग से दूर रहे। मतदान के बाद कुल पांच वोट रद्द कर दिए गए, जिनमें कांग्रेस के चार और भाजपा का एक वोट शामिल था। इस तरह कुल 83 वोट वैध माने गए।
राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया में Preferential Voting System लागू होता है। इसमें जीत का कोटा निर्धारित करने के लिए कुल वैध वोटों को सीटों की संख्या में एक जोड़कर विभाजित किया जाता है और उसमें एक वोट जोड़ा जाता है।
इस फार्मूले के अनुसार 83 वैध वोटों को दो सीटों के आधार पर विभाजित करने पर जीत का कोटा 27.66 वोट तय हुआ।
संजय भाटिया की पहली जीत
भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया को पहली प्राथमिकता के 27.66 वोट मिले, जो जीत के लिए आवश्यक कोटा के बराबर थे। इस तरह वे पहली सीट पर निर्वाचित घोषित कर दिए गए।
भाटिया के अतिरिक्त वोटों को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर अन्य उम्मीदवारों में स्थानांतरित किया गया। यही प्रक्रिया आगे के परिणाम तय करने में निर्णायक साबित हुई।
कर्मवीर बौद्ध और सतीश नांदल के बीच कड़ा मुकाबला
भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को पहली प्राथमिकता के 16 वोट प्राप्त हुए। इनमें भाजपा के 8, कांग्रेस के 5 और निर्दलीय विधायकों के 3 वोट शामिल बताए गए।
जबकि कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को पहली प्राथमिकता के कुल 28 वोट मिले। इस तरह बौद्ध को जीत का कोटा पार करने में मामूली बढ़त मिली।
भाटिया के अतिरिक्त वोटों के ट्रांसफर के बाद नांदल के कुल वोट 27.34 हो गए। इस प्रकार नांदल, बौद्ध से केवल 0.66 वोट से पीछे रह गए और चुनाव हार गए।
भाजपा का एक वोट रद्द बना निर्णायक कारण
सूत्रों के अनुसार भाजपा के जिस वोट को अमान्य घोषित किया गया, उस पर Pen से एक डॉट का निशान पाया गया था। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया में मतपत्र पर किसी अतिरिक्त निशान या नियमों का उल्लंघन वोट को अमान्य कर सकता है।
हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह वोट किस विधायक का था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह वोट वैध होता तो चुनाव का परिणाम अलग हो सकता था।
क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को झटका
इस चुनाव में कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगा। पार्टी के 37 विधायकों में से चार वोट रद्द हो गए, जबकि पांच विधायकों ने निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की।
इन घटनाओं के बाद कांग्रेस के पास केवल 28 वैध वोट रह गए, जो कर्मवीर बौद्ध की जीत के लिए पर्याप्त साबित हुए।
कांग्रेस नेतृत्व ने संकेत दिया है कि क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
विधानसभा में हंगामा
राज्यसभा चुनाव के परिणाम को लेकर मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में भी जोरदार हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए।
स्थिति को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यवाही को एक घंटे के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कई महत्वपूर्ण बयान दिए।
कुलदीप वत्स की वोट पर बयान
हुड्डा ने PC में कहा कि बादली विधायक कुलदीप वत्स की वोट कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में गई थी और उन्होंने खुद इसे देखा है।
इसके साथ ही उन्होंने टोहाना विधायक परमवीर सिंह और ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल को मीडिया के सामने पेश किया। परमवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने सही तरीके से मतदान किया था और उनकी वोट को गलत तरीके से अमान्य घोषित किया गया।
सोशल मीडिया पर चल रहे नामों पर प्रतिक्रिया
जब पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पांच विधायकों के नामों के बारे में सवाल किया, तो हुड्डा ने कहा कि वे सोशल मीडिया की चर्चाओं पर ध्यान नहीं देते।
उन्होंने कहा कि पार्टी को जिन नामों की जानकारी है, वे पहले ही High Command को भेजे जा चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राजनीतिक शिष्टाचार होते हैं, इसलिए सार्वजनिक रूप से नामों का खुलासा नहीं किया जा रहा।
इनेलो विधायकों की अनुपस्थिति भी अहम
इस चुनाव में इनेलो के दो विधायकों का मतदान से दूर रहना भी महत्वपूर्ण कारक रहा। यदि ये वोट निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को मिलते तो चुनाव का परिणाम बदल सकता था और कांग्रेस की हार संभव थी।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव ने हरियाणा की राजनीति में कई नए समीकरण पैदा कर दिए हैं।
राज्यसभा चुनाव के इस परिणाम ने न केवल क्रॉस वोटिंग के मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है, बल्कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में इसके दूरगामी असर भी देखने को मिल सकते हैं।
(Add 9811231758 to your WhatsApp groups if you wish to receive regular news updates from Faridabad, Haryana, across India, and around the globe.)
फरीदाबाद में पानी की नियमित टेस्टिंग हों, 65 गांवों में जल योजनाएं पंचायतों को हस्तांतरित: डीसी आयुष सिन्हा
https://hintnews.com/regular-water-testing-to-be-conducted-in-faridabad-water-schemes-in-65-villages-transferred-to-panchayats-dc-ayush-sinha/
हरियाणा कांग्रेस में बड़ा झटका: कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने दिया इस्तीफा
फरीदाबाद NIT में सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल युग में मीडिया की विश्वसनीयता सबसे बड़ी चुनौती: पद्मश्री पत्रकार आलोक मेहता
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/rubber-
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/congress-
https://hintnews.com/we-know-
6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और मतगणना
https://hintnews.com/access-
https://hintnews.com/hindu-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/false-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/haryana-
हरियाणा में बिजली के पोल सड़क से हटेंगे, उचित दूरी पर लगेंगे, CM सैनी का आदेश
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/land-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/over-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/what-
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/congress-
https://hintnews.com/there-is-
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/e-
भली खबर: फरीदाबाद पुलिस ने 30 महिलाओं को रात में सुरक्षित घर पहुंचाया
https://hintnews.com/good-
https://hintnews.com/ed-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/fake-
https://hintnews.com/a-
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/major-
भाटिया सेवक समाज आरोग्य केंद्र में निशुल्क कान जांच शिविर आयोजित
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/the-
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/
फरीदाबाद में कांग्रेस नेता सुमित गौड का जन्मदिन बना शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों ने काटे सैकड़ों केक
https://hintnews.com/congress-
फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया गया 37वां वार्षिक श्री खाटू श्याम उत्सव, भजनों से गूंजा मंदिर परिसर
https://hintnews.com/the-37th-
महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजपा की प्रतिबद्धता, मोहन लाल बड़ौली ने गिनाईं सरकार की योजनाएं
https://hintnews.com/bjps-
https://hintnews.com/he-will-
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/install-
https://hintnews.com/city-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/the-
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/a-
फरीदाबाद में फोन हैक कर 93 हजार हड़प लिए, दो आरोपी दबोचे
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/district-
पलवल में Lions Club और Alliance Club का सहायता शिविर, 102 दिव्यांगों को मिले उपकरण
https://hintnews.com/lions-
https://hintnews.com/the-
https://hintnews.com/mla-
https://hintnews.com/major-
हरियाणा: तीन दोस्तों ने दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या कर दी
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/three-
https://hintnews.com/jats-
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/hundreds-
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/women-in-
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/55000-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/haryana-
फरीदाबाद को बजट में बड़ी सौगात: 2 एलिवेटेड रोड और 9 नए फ्लाईओवर की घोषणा,1550 करोड़ की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/bumper-
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/sea-of-
फरीदाबाद के लड़को, बंदा बणके होली खेलियो, कमिश्नर अंकल ने 70 पुलिस टीम मय लट्ठ उतारने का ऐलान किया है
https://hintnews.com/boys-of-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/a-tragic-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/hsvp-
https://hintnews.com/expired-
हरियाणा: पूर्व भाजपा विधायक समेत पांच पर केस, प्लाट की धोखाधड़ी का आरोप
https://hintnews.com/in-
बड़खल विधायक धनेश अदलखा ने किया HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
https://hintnews.com/chulkana-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/break-in-
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/there-is-
https://hintnews.com/the-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/why-did-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/cm-shri-
https://hintnews.com/the-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/hundreds-
https://hintnews.com/illegal-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/
MD ने दिए फरीदाबाद में 24 घंटे बिजली आपूर्ति और चोरी रोकने के दिए सख्त आदेश
https://hintnews.com/private-
https://hintnews.com/amrita-
https://hintnews.com/railways-
https://hintnews.com/858-
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/group-d-
https://hintnews.com/two-
https://hintnews.com/haryana-
फरीदाबाद में सिटी प्रेस क्लब का 12वां होली मिलन, फूलों की होली में दिखा सामाजिक सौहार्द
https://hintnews.com/city-
IDFC बैंक में 590 करोड़ फंसे? पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने हरियाणा सरकार पर साधा निशाना
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/who-is-
https://hintnews.com/palwal-a-
https://hintnews.com/haryana-
https://hintnews.com/haryana-
हरियाणा: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने केरल के डॉक्टर से मलयालम में किया धाराप्रवाह संवाद, भाषाई पकड़ ने सबको चौंकाया
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/uk-
फरीदाबाद: कांग्रेस के पूर्व विधायक आनंद कौशिक को हुड्डा-सैलजा ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
https://hintnews.com/
https://hintnews.com/clean-
