चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 1984 के सिख विरोधी दंगों में जान गंवाने वाले हरियाणा मूल के नागरिकों के परिवारों के लिए एक अहम और संवेदनशील फैसला लिया है। राज्य सरकार ने अपनी नई रोजगार नीति में संशोधन करते हुए ऐसे परिवारों के एक योग्य सदस्य को सरकारी विभागों में सीधे संविदा नियुक्ति देने का प्रावधान लागू कर दिया है। मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी ताज़ा अधिसूचना के तहत अब इन परिवारों को **हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN)** के माध्यम से मानवीय आधार पर नौकरी दी जाएगी। यह नियुक्ति लेवल-1 से…
Read MoreTag: Haryana government
फरीदाबाद के 5 सेक्टर बड़खल और फरीदाबाद तहसील में शामिल होंगे
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की कैबिनेट मीटिंग में फरीदाबाद के 5 सेक्टर 15, 15ए, 16ए को फरीदाबाद तहसील में और सेक्टर 21 ए और 21 बी को बड़खल तहसील में शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षता गत दिवस मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा की गई थी, जिसमें इस प्रस्ताव पर विचार किया गया और स्वीकृति प्रदान की गई। पिछले दिनों फरीदाबाद के जिला उपयुक्त ने इन सेक्टरों के तहसीलों में स्थानांतरण को लेकर वर्तमान और आगामी सुविधाओं के संबंध में एक प्रतिवेदन…
Read Moreहरियाणा: डॉक्टरों की स्ट्राइक से सरकार खफा, एस्मा लागू, मरीज परेशान
चंडीगढ़। हरियाणा में चिकित्सकों की हड़ताल को लेकर सरकार सख्त हो गई है। सरकार ने राज्य में एस्मा कानून लागू कर दिया है। ऐसे में हड़ताल पर गए चिकित्सकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। हरियाणा में सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर राज्य के सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर दो दिन की हड़ताल अब अनिश्चितकाल तक बढ़ा दी गई है। वहीं अब सरकार ने भी इस पर सख्त एक्शन लिया है। सरकार की तरफ से डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर राज्य में एस्मा लगा दिया गया…
Read Moreहरियाणा सरकार मृदभांड बनाने के लिए कुम्हारों को देगी जमीन
चंडीगढ़। हरियाणा के नगर निगमों, नगर परिषदों एवं पालिकाओं में शामिल गांवों में भी प्रजापति (कुम्हार) समाज के लोगों को बर्तन बनाने व पकाने के लिए जमीन देने पर सरकार विचार कर रही है। शहरी निकाय विभाग ने सभी संबंधित 87 शहरी निकायों को पत्र लिखकर गांवों में आंवे, पंजावे या कुम्हारधाना के लिए आरक्षित भूमि की दो दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है। संभावना है कि शहरी निकयों की रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निकायों की सीमा में शामिल गांवों में रहने वाले कुम्हार…
Read Moreकौन बनेगा डीजीपी: शत्रुजीत कपूर, एसके जैन, आलोक मित्तल, अजय सिंघल, एएस चावला का पैनल यूपीएससी को भेजा गया
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पुलिस महानिदेशक के लिए पांच अफसरों का पैनल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेज दिया है। पैनल में जिन अफसरों के नाम हैं, उनमें 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर, 1991 बैच के एसके जैन, 1993 बैच के आलोक मित्तल, 1992 बैच के अजय सिंघल और 1993 बैच के एएस चावला शामिल हैं। अब यूपीएससी पैनल में से तीन अफसरों के नामों की सूची हरियाणा सरकार को भेजेगी। हरियाणा सरकार ही तीन में से किसी एक अफसर का नाम चुनेगी और उन्हें पुलिस महानिदेशक की…
Read Moreफरीदाबाद में बना पहला सीएनजी आधारित पशु श्मशान घाट, पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगा
फरीदाबाद। फरीदाबाद के खेड़ी पुल के समीप पालतू एवं बेसहारा पशुओं के सम्मानजनक अंतिम संस्कार हेतु आधुनिक सीएनजी (CNG) आधारित श्मशान घाट “मुक्ति पथ” का उद्घाटन हरियाणा सरकार में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल द्वारा किया गया। यह सुविधा शहर में पशु कल्याण, संवेदनशीलता और आधुनिक प्रबंधन का अनोखा संगम प्रस्तुत करती है। कैबिनेट विपुल गोयल ने कहा कि दया, करुणा और सहयोग जैसे मूल्य ही किसी समाज को श्रेष्ठ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर हर जीव…
Read Moreहरियाणा में अवैध उद्योग होंगे रेगुलराइज, आवेदन ऑनलाइन, गजट नोटिफिकेशन जारी
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नगर निकाय क्षेत्रों में अवैध विकसित प्लॉट्स, कॉलोनियों और औद्योगिक इकाइयों को सुव्यवस्थित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ‘हरियाणा मैनेजमेंट ऑफ सिविक अमेनिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेफिशिएंट म्युनिसिपल एरियाज (स्पेशल प्रोविज़ंस) एक्ट, 2016’ में अहम संशोधन करते हुए नए प्रावधान लागू कर दिए हैं। इस संबंध में शुक्रवार को जारी अधिसूचना में बताया गया है कि यह अधिनियम अब हेरियाणा एक्ट नंबर 26 ऑफ 2025 के रूप में लागू होगा। नए संशोधन में सबसे अहम प्रावधान सेक्शन 5ए के रूप में जोड़ा…
Read Moreहरियाणाः 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 3 डीसी बदले, फरीदाबाद के डीसी होंगे आयुष सिन्हा
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इस सूची में अरुण कुमार गुप्ता, विजय सिंह दहिया, अमित कुमार अग्रवाल, फूलचंद मीणा, जे गणेशन, अशोक कुमार मीणा, रवि प्रकाश गुप्ता, पंकज, आदित्य दहिया, प्रदीप कुमार, आमना तसनीम, पार्थ गुप्ता, संगीता टिटरवाल, अनीश यादव, विक्रम, प्रीति, महेंदर पाल, आयुष सिन्हा, अपराजिता और प्रदीप सिंह आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश शामिल हैं।
Read More