नोएडा में दो दुकानों में लगी आग

 

 

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 12 में रविवार सुबह दो दुकानों में आग लग गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 12 के एफ ब्लॉक में स्थित अश्वनी आनंद की स्टेशनरी की दुकान में आग लग गई। आग ने पास में ही बने एक अन्य बेकरी की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

उन्होंने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Visited 39 times, 1 visit(s) today

Related posts