फरीदाबादः पूर्व डीसीपी विष्णु दयाल की हार्ट अटैक से मौत

 

फरीदाबाद। यहां के पूर्व डीसीपी विष्णु दयाल की हार्ट अटैक से असामयिक मृत्यु हो गई।

Faridabad: Former DCP Vishnu Dayal dies of heart attack

सूत्रों का कहना है कि विष्णु दयाल को आवास पर कुछ परेशानी हुई, तो उन्हें सेक्टर 8 स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि जब तक डीसीपी को अस्पताल में ले जाया गया, तब तक उनकी जीवन लीला समाप्त हो चुकी थी।

वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व एसपी विष्णु दयाल जी बहुत ही मिलनसार किस्म के व्यक्ति थे।

वे फरियादियों की पूरी बात सुनकर उनकी समस्या का निदान करने का प्रयास किया करते थे।

एसीपी पीआरओ धारणा यादव ने हिंट न्यूज को बताया कि उन्हें यह सूचना कन्फर्म नहीं है। कन्फर्मेशन के बाद कुछ कह पाएंगी।

इलेक्ट्रानिक मीडिया ऐसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गौतम और शिक्षाविद नवीन चौधरी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

Visited 29 times, 1 visit(s) today

Related posts