फरीदाबाद वकील गोलीकांड को लेकर महापंचायत

फरीदाबाद। पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के फार्म हाउस पर फरीदाबाद बार एसोसिएशन में हुए गोलीकांड को लेकर महापंचायत का आयोजन हुआ। पंचायत में चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के अतिरिक्त प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी करण सिंह दलाल, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पृथला के पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, हरियाणा के परिवहन मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई पंडित टिपर चंद शर्मा, सुमित गौड़, राकेश भड़ाना, ओपी शर्मा सहित जिले के कई प्रमुख नेता रहे।

Faridabad: Mahapanchayat for the firing between advocates

महापंचायत ने सर्वसम्मति से चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह के प्रस्ताव के बाद पुलिस सुधार आयोग के पूर्व चेयरमैन एचएस राणा को महापंचायत का अध्यक्ष चुना।
इस गोलीकांड में फरीदाबाद नगर निगम के वर्तमान पार्षद राकेश भड़ाना घायल हुए थे।
इस मामले में न्यायालय ने फरीदाबाद के प्रमुख अधिवक्ता ओपी शर्मा उनके पुत्र सहित चार लोगों को सजा सुनाई थी।
पंचायत सुबह 11 बजे शुरू हुई थी और अभी भी चल रही है।

पंचायत में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं।

पंचायत की समाप्ति पर ही अंतिम निर्णय का पता चल पाएगा।

(अगले समाचार में पढ़ें पूर्ण निर्णय)

Visited 29 times, 1 visit(s) today

Related posts