हरियाणाः पुलिस कर्मियों को बड़ी राहत, रोडवेज में आई कार्ड दिखाकर कर सकेंगे यात्रा

 

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पुलिस कर्मियों को बहुत बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। अब पुलिस कर्मी हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इससे लगभग 70 हजार पुलिस कर्मचारियों को सुविधा होगी।

Haryana: Big relief to police personnel, will be able to travel by showing I-Card in roadways buses

सूत्र बताते हैं कि एक पुलिस कर्मचारी सरकारी कार्य से हिमाचल प्रदेश में गया था।

उसे यात्रा में जो कठिनाईयां आईं, उससे विवाद उत्पन्न हो गया था।

इसके बाद डीजीपी और डीजी जेल ने पुलिस कर्मचारियों की निशुल्क यात्रा के विषय को कई स्तरों पर उठाया था।

अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गृहमंत्री अनिल विज से मंत्रणा करके पुलिस कर्मियों की निशुल्क या़त्रा की व्यवस्था की है।

इस सुविधा लाभ पुलिस कर्मियों के साथ जेल विभाग के कर्मचारी भी उठा सकेंगे।

जब ये पुलिस कर्मचारी ऑन ड्यूटी हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में यात्रा करेंगे, तो उन्हें सिर्फ अपना आई कार्ड दिखाना होगा।

निजी यात्रा के लिए उन्हें किराया अदा करना होगा।

परिवहन विभाग ने गत वर्ष हरियाण से बाहर के मार्गों की बसों के लिए यह सुविधा वापस ले ली थी।

पुलिस विभाग के पत्र के बाद परिवहन विभाग ने अपने पिछले आदेशों में परिवर्तन कर दिया है।

 

Visited 11 times, 1 visit(s) today

Related posts