रेनू भाटिया ने करनाल महिला जेल का निरीक्षण किया

करनाल। आज भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने करनाल महिला सुधार गृह यानी महिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं के साथ उनकी परेशानियां, उनकी खुशियां और उनके जीवन की कई बातें सांझा की।

Renu Bhatia inspects Karnal Women’s Prison

करनाल सुधार गृह में लगभग 260 महिलाएं हैं, जिन्होंने रेनू भाटिया का स्वागत पुष्पवर्षा, रंगोली सजाकर, विीिान्न गीतों पर डांस प्रस्तुत कर और महिलाओं के उत्साहवर्धन की कविताओं को प्रस्तुत करके किया।

रेनू भाटिया ने बताया इस सुधार गृह में कई महिलाओं को कंप्यूटर, अंग्रेजी बोलने, डांस, सिलाई कढ़ाई बुनाई के साथ-साथ तथा अपनी इच्छा अनुसार कोर्स करने वाली महिलाओं के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं। खेलों में रुचि रखने वाली महिलाओं को खेलों की भी जानकारी दी जाती है। कई क्लासेज ऑनलाइन भी चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि जेल सुपरिटेंडेंट अमित कुमार और उनकी पूरी टीम ने जेल की व्यवस्था को बहुत ही सुंदर और मधुर वातावरण में रखा है। रेनू भाटिया ने कहा कि वे परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि आप सभी बहनें यहां से जल्द बाहर निकलकर इस खूबसूरत दुनिया में अपनी जिंदगी को और अधिक खूबसूरत तरीके से जिएं।

रेनू भाटिया के साथ उज्ज्वल ज्योति संस्था से प्रियंका गुप्ता एवं विनोद गुप्ता जुड़े, जिन्होंने यहां पर महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटकर उनको स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इसके अतिरिक्त पार्थ पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती पूनम सेठी भी मौजूद थीं।

Visited 14 times, 1 visit(s) today

Related posts