फरीदाबाद। आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर यूनियन की फरीदाबाद शहरी एवं ग्रामीण कमेटी की मीटिंग आज ओल्ड फरीदाबाद स्थित सीटू ऑफिस में हुई । इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान मालवती ने की। इसका संचालन जिला उपाध्यक्ष कमलेश ने किया। सीटू के आह्वान पर मजदूर हितों की रक्षा व मांगों को हासिल करने के लिए तमाम श्रमिक, स्कीम वर्कर्स और कच्चे पक्के कर्मचारी आगामी 1-3 दिसंबर तक रामलीला मैदान में एकत्रित होकर संसद मार्च में भाग लेंगे । नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन केवल प्रतीकात्मक नहीं होगा।…
Read More