टीम विजय प्रताप ने राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर फल और मॉस्क बांटे

फरीदबााद। बड़खल के पूर्व कांग्रेसी प्रत्याशी कुंवर विजय प्रताप सिंह की टीम ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि के अवसर पर फल और मॉस्क का वितरण किया।

Team Vijay Pratap distributed fruits and masks on Rajiv Gandhi’s death anniversary

टीम ने एनआईटी 3 स्थित ईएसआई अस्पताल में फल वितरण किया और बड़खल के विभिन्न क्षेत्रों में 10000 मास्क वितरित किए।

कुंवर विजय प्रताप सिंह टीम को रवाना करते हुए कहा कि राजीव गांधी चोटी के स्वप्नदृष्टा थे, जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पंचायती राज और आज का कंप्यूटर उन्हीं की देन है। उन्होंने कहा कि देश में जब-जब भी नवाचार प्रारंभ होता है, तब प्रेणाताओं की आलोचना की जाती है। इसी तरह कंप्यूटर शुरू करने पर राजीव गांधी की आलोचना की गई थी। किंतु दूरदर्शी राजीव गांधी ने आलोचनाओं की परवाह न करते हुए आईटी युग का सूत्रपात किया। आज भारत न केवल आईटी के क्षेत्र में अगुवा है, बल्कि कोरोना लॉकडाउन जैसी मुसीबत में अगर देश चल रहा है, तो इसकी कंप्यूटर और आईटी की बदौलत।

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि सबसे कम उम्र में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बनने का गौरव पाने वाले राजीव गांधी का व्यक्तित्व सज्जनता, मित्रता और प्रगतिशीलता का प्रतीक था। अपने अल्प राजनैतिक कार्यकाल में राजीव गांधी ने भारत को एक नया स्वरुप दिया था, जिसके चलते उन्हें देश की जनता सदैव सम्मानपूर्वक याद करती रहेगी।

 

 

Visited 10 times, 1 visit(s) today

Related posts