भाजपा विधायक दल की बैठकः सितंबर या अक्टूबर में हो सकता है बरौदा उप चुनाव

चंडीगढ़। हरियाणा का बरौदा उप चुनाव हॉट बना हुआ है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। 2 जुलाई को हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में भी इस पर गंभीर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैठक में संकेत दिए हैं कि हर हाल में भाजपा को यह उप चुनाव जीतना है। इसके लिए सभी मंत्री, विधायक और भाजपा नेता अभी से अपने प्रभाव क्षेत्रों में जुटकर संपर्क अभियान शुरू कर दें।

BJP Legislature meeting: Baroda by-elections may be held in September or October

कोरोना संकट के बाद बृहस्पतिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक 3 महीने बाद हुई, जिसकी अध्यक्षता सीएम मनोहर ने की।

बैठक में राज्य प्रभारी अनिल जैन, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और कोेरोना पीड़ित

विधायक सुभाष सुधा को छोड़कर सभी मंत्री और विधायक सम्मिलित हुए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि स्थितियां अनुकूल रहीं, तो उप चुनाव सितंबर या अक्टूबर में हो सकते हैं।

सीएम ने कहा कि सभी मंत्री, विधायक और नेता बरौदा के लिए सक्रिय हो जाएं।

प्रदेशाध्यक्ष के संभावित नाम

विधायक दल में प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर विधायकों में खासी उत्सुकता दिखी, लेकिन बैठक में इस मुद्दे पर कोई गंभीर चर्चा नहीं हुई।

बैठक के बाहर जरूर कुछ नेता कयास लगाते हुए दिखे।

नेताओं में हाल ही में एक नाम उछलने के बारे में सक्रियता दिखी।

वे ऐसी खबरों की सत्यता जानने के लिए इच्छुक दिखे।

नेताओं में प्रदेशाध्यक्ष के संभावित नामों पर चर्चा दिखी।

सीएम ने फसलों की खरीद पर फीडबैक लिया, जिससे सीएम और विधायक संतुष्ट दिखे।

सीएम ने कहा कि सभी विधायक अपने क्षेत्रों में कोरोना की स्थिति पर बारीक निगाह रखें और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाते रहें।

सीएम ने कहा कि सरकारी कोरोना से निबटने से प्रत्येक आवश्यक प्रबंध कर रही है। यही कारण है कि हरियाणा का रिकवरी रेट बेहतर है।

 

Visited 11 times, 1 visit(s) today

Related posts