फरीदाबादः कोरोना से हुईं 3 मौतें, मौत का आंकड़ा हुआ सैकड़ा पार

 

फरीदाबाद। जिले में शुक्रवार को कोरोनावायरस के 3 लोगों की मौत हो गई और 90 नए संक्रमित पाए गए।3 मौतों के साथ कोरोना मौतों ने शतक पूरा किया है।

Faridabad: 3 deaths due to corona, death toll crosses hundred

इनमें नंगला एन्क्लेव का 63 वर्षीय एक महिला, संजय कॉलोनी और भाटिया कॉलोनी के 58-58 वर्षीय दो पुरुष शामिल हैं।

मौतों का आंकड़ा 101 पर पहुंच गया है।

90 नए संक्रमित ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, एनआईटभ्, जवाहर कॉलोनी, खेड़ कलां, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर 82, सेक्टर 8, सेक्टर 16, धौज, सुभाष कॉलोनी, प्रतापगढ़ आदि क्षेत्रों में पाए गए हैं।

35040 होम आइसोलेशन पर

प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिला में अब तक 40385 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है।

12585 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है।

शेष 27699 लोग अंडर सर्विलांस हैं।

कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 35040 होम आइसोलेशन पर हैं।

लोगों के 32945 सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 27045 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 345 की रिपोर्ट आनी शेष है।

अब तक 5195 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 496 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 479 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है।

70 मरीज क्रिटिकल हालत में

स्वस्थ होने के बाद 4119 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अब तक 101 मरीजों की मौत हो चुकी है।

इसमें 70 मरीज क्रिटिकल हालत में अस्पताल में दाखिल किए गए हैं।

इसी के साथ 17 मरीजांे को आईसीयू में रखा गया है।

108 ऐसे मरीज हैं, जो 10 दिनों से ज्यादा से अस्पताल में दाखिल हैं।

आज जिले में 90 नए केस आए हैं, जिनमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रहीं।

 

Visited 13 times, 1 visit(s) today

Related posts