फरीदाबादः सीपी राव ने रद्द की कांवड़ यात्रा, ट्रांसपोर्टरों को खास निर्देश जारी

 

फरीदाबादः पुलिस आयुक्त केके राव ने कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए इस बार सावन माह में होने वाली कांवड़ यात्रा रद्द करने की घोषणा की है।

Faridabad: CP Rao cancels Kavad Yatra, special instructions to transporters

सीपी राव ने फरीदाबाद के शिव भक्त श्रद्धालुओं से अपील है कि इस बार पैदल या डाक कांवड़ यात्रा में हिस्सा न लें।
उन्होंने ट्रांसपोर्ट मालिकों को दिए निर्देश कावड़ियों को कांवड़ यात्रा के लिए किसी भी तरह का वाहन उपलब्ध न कराएं। इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


उन्होंने कहा कि जैसा की विदित है कि पूरे भारत में कोरोनावायरस संक्रमण फैला हुआ है। इस संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के हित मे प्रशासन द्वारा इस वर्ष कांवड़ यात्रा रद्द कर दी गई है।


केके राव ने कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं से अपील कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा  में हिस्सा न लें। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पैदल कांवड़ यात्रा एवं डाक कांवड़ यात्रा कोविड-19 के चलते रद्द की गई है।


उन्होंने सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को अपने-अपने एरिया में कांवड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को इस संबंध में अवगत कराने का दिशा निर्देश दिया गया है।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि शिव भक्त स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा लिए गए निर्णय का पालन करें।

Visited 26 times, 1 visit(s) today

Related posts