पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने जिलाध्यक्षों से की चर्चा

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने जिला गुरुग्राम एवं नूह के जिला अध्यक्षो के साथ जूम ऐप पर चर्चा की।

Former minister Vipul Goyal discussed with the district heads

आज जिला गुरुग्राम एवं नूह के जिला अध्यक्षो के साथ जूम ऐप पर चर्चा की गई, जिसका संचालन जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़  (जिलाध्यक्ष गुरुग्राम) व नरेंद्र पटेल (जिलाध्यक्ष नूह) द्वारा किया गया। चर्चा का मुख्य विषय विदेश नीतियां और भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियां रही, जिसमें पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की।

गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शुरू से ही राष्ट्र प्रथम की नीति पर काम किया और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने हमेशा राष्ट्रहित को महत्व देते हुए लोकहित में लोक कल्याण के लियेे काम किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानसेवक मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से अब तक 7 सालों में देश की जनता को देश और विदेश में सुदृढ निति का परिणाम भी देखने को मिला है, फिर चाहे वो वैश्विक सांझेदारी हो, ग्लोबल अजेंडा में देश की अहम हिस्सेदारी हो, भारत को सुरक्षात्मक तरीके से मजबूत बनाना हो और फिर वो चाहे अन्य देशों के साथ व्यापार के रास्ते बनाते हुए आंतरिक रिश्ते मजबूत बनाना हो। आज देश हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है।

जूम मीटिंग की इस चर्चा में गुरुग्राम और नूंह के अलावा काफी कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष गुरुग्राम और नूंह ने भी अपने विचारों से कार्यकर्ताओ को जानकारी दी और उत्साहवर्धन किया।

Visited 11 times, 1 visit(s) today

Related posts