तिगांव विधानसभा में इनेलो को लगा एक और झटका

 

फरीदाबाद। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चैटाला ने पूर्व प्रत्याशी उमेश भाटी के नेतृत्व में इनेलो की महिला मोर्चा की तिगांव विधानसभा हल्का अध्यक्ष रेखा चैहान, वार्ड नम्बर 24 की पूर्व पार्षद प्रत्याशी सीमा श्रीवास्तव, वार्ड 25 की पूर्व पार्षद प्रत्याशी चंदा राय और इनेलो नेता संजय श्रीवास्तव को जननायक जनता पार्टी में शामिल करवाया।

INLD suffered one more blow in Tigaon assembly

दिग्विजय सिंह चैटाला ने कहा कि शामिल होने वाले सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अजय चैटाला और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला की कार्य प्रणाली से हरियाणा की जनता खुश है। इसी के चलते जजपा का कुनबा बढ़ रहा हैं।

उन्होंने कहा कि जजपा पार्टी किसान गरीब तबके व कमेरों की पार्टी है। यहां कार्यकर्ता के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाता है।

उमेश भाटी ने कहा कि वे फरीदाबाद में खास तौर पर तिगांव विधानसभा में जजपा के विस्तार पर कार्य करते रहेंगे। उनका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का रहेगा।

कार्यक्रम में जजपा के वरिष्ट नेता हरदत्त जांगड़ा मौजूद।

Visited 11 times, 1 visit(s) today

Related posts