कालका पब्लिक स्कूल, श्रेष्ठ एफसी, आजाद फुटबाल अकादमी और आयशर एफसी ने दर्ज की शानदार जीत

 -मानव रचना यूथ कप में दिखा किशोर खिलाडियों का खेल कौशल, 
 -अनन्य रावत,  अक्षत श्रेष्ठ, माज ने किए दनादन गोल, 
-नेता जी सुभाष क्लब साउथ दिल्ली, जावी क्लब ने भी जीते मुकाबले, 

फरीदाबाद: मानव रचना यूथ कप फुटबाल टूर्नामेंट में कालका पब्लिक स्कूल, श्रेष्ठ एफसी, आजाद फुटबाल अकादमी और आयशर एफसी ने प्रतिद्वंद्वी टीमों पर शानदार जीत दर्ज की। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-14 के फुटबाल मैदान पर खेले जा रहे दिल्ली-एनसीआर के इस टूर्नामेंट में नेता जी सुभाष क्लब साउथ दिल्ली, जावी क्लब ने भी मुकाबले जीते।

अंडर-8 आयु वर्ग में कालका पब्लिक स्कूल की टीम ने नेता जी सुभाष अकादमी दक्षिण दिल्ली की टीम को 11-0 से करारी मात दी। कालका पब्लिक स्कूल की टीम की जीत के नायक रहे अनन्य रावत, जिन्होंने 8 गोल किए। दो गोल तेजस और एक कबीर ने किया।

बहरहाल नेता जी सुभाष अकादमी की टीम ने अंडर-10 में एमआर‌‌‌ स्पोर्ट्स अकादमी पर 5-0 से जीत हासिल कर अपने खेमे में कुछ खुशियां दी। आदि और रेयांश ने 2-2 गोल, विवान ने एक गोल किया। अंडर-12 के एक मैच में श्रेष्ठ एफसी ने कालका पब्लिक स्कूल की टीम को 19-1 से हराया। अक्ष श्रेष्ठ ने सात गोल मारे। अश्मित सिंह ने दो, खुशी, सिद्धार्थ लामा व युवराज सिंह ने 3-3 गोल और प्रणव बहादुर ने एक गोल किया।

अंडर-14 आयु वर्ग के एक मैच में आयशर एफसी ने एमआरएसए को 5-0 से हराया। धानिक व शिवांश ने 2-2 गोल किए। विराज ने एक गोल किया। इसी आयु वर्ग के एक और मैच में ज़ावी सिटी अकादमी ने एनआईएफसी अकादमी को 6-0 से पराजित किया। दीपांश ने तीन गोल, अयान भाटिया ने दो व कृयांश अरोड़ा ने एक गोल किया।

Visited 3 times, 3 visit(s) today

Related posts

Leave a Comment