मानव रचना यूथ कप टूर्नामेंट: दक्षिण दिल्ली की श्रेष्ठ फुटबाल क्लब की 28-0 से बड़ी जीत

-प्रणव बहादुर ने दस गोल, सिद्धार्थ लांबा ने 9, आकाश श्रेष्ठ ने 5, खुशी व युवराज सिंह ने 2-2 गोल किए,
-मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी ने एनआईएफसी अकादमी को 3-1 से हराया ,
-एमआरआईएस गुरुग्राम ने डायनमिक फुटबॉल अकादमी को 3-0 से दी शिकस्त,
फरीदाबाद। मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-14 की स्पोर्ट्स अकादमी में जारी मानव रचना यूथ कप टूर्नामेंट में अंडर-12 आयु वर्ग के एक मैच में दक्षिण दिल्ली की श्रेष्ठ एफसी की टीम ने एमआरआईएस 21सी-ए के गोल पोस्ट पर गोलों की झड़ी लगा दी। श्रेष्ठ एफसी ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 28-0 से शिकस्त दी। 
दक्षिण दिल्ली टीम के लिए प्रणव बहादुर ने दस गोल, सिद्धार्थ लांबा ने 9, आकाश श्रेष्ठ ने 5, खुशी व युवराज सिंह ने 2-2 गोल किए। अंडर-8 आयु वर्ग में मानव रचना स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने बनिस्बत अच्छा खेल दिखाया। इस वर्ग में एमआरएसए सोल्जर्स ने एनआईएफसी अकादमी को 3-1 से हराया। नीव चक्रवर्ती, समर बंसल व विशुत्र ने विजेता टीम के लिए गोल किए।
अंडर-10 आयु वर्ग में एमआरआईएस गुरुग्राम ने डायनमिक फुटबाल अकादमी को 3-0 से शिकस्त दी। मानव रचना गुरुग्राम टीम के लिए तीनों गोल कैरव ने किए।
अंडर-14 में पदमालय फुटबाल अकादमी ने एमआरआईएस 21सी को 5-0 से पराजित किया। देवांश, हर्ष, केविन ने एक-एक गोल और निखिल ने दो गोल किए।
अंडर-16 आयु वर्ग में वारियर्स फुटबाल अकादमी दिल्ली ने आजाद फुटबाल अकादमी पर 4-1 से जीत दर्ज की। मयंक आनंद और सुशांत ने 2-2 गोल कर जीत में अहम भूमिका निभाई।
यह बता दें कि इस बेहद उम्दा फुटबाल टूर्नामेंट में दिल्ली एनसीआर के विभिन्न शहरों की एक सौ से अधिक टीमें भाग ले रही हैं।
Visited 24 times, 24 visit(s) today

Related posts

Leave a Comment