डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा के निजी सचिव पर भृष्टाचार का आरोप

जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा के निजी सचिव मोहित शर्मा पर आय से अधिक संपत्ति रखने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला तब गरमाया जब आरटीआई कार्यकर्ता भारत भूषण शर्मा ने मोहित शर्मा की संपत्ति की जाँच की माँग की।   इसके बाद एक यूट्यूबर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दावा किया गया कि चीफ सेक्रेटरी ने आईएएस अधिकारी प्रियंका सोनी को इस मामले की शिकायत की है।   वीडियो वायरल होने के बाद डॉ. कृष्ण मिड्डा ने तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Read More

हरियाणा: शिक्षा विभाग में फेस रिकॉग्निशन से लगेगी हाजिरी

चंडीगढ। हरियाणा शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों की अनुपस्थिति, फेरबदल और फर्जी हाजिरी जैसे मामलों पर सख्ती दिखाते हुए हाजिरी प्रणाली में बड़ा तकनीकी बदलाव किया है। अब विभाग के सभी कार्यालयों, निदेशालय, जिला मुख्यालय से लेकर अन्य इकाइयों तक कर्मचारियों को आधार आधारित फेस रिकॉग्निशन सिस्टम के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करानी होगी। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग द्वारा जारी आदेशों में साफ कहा गया है कि नई तकनीक के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही या उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह फैसला प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ाने…

Read More

शहर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान को सहेजने के लिए उठाएंगे ठोस कदम: महापौर प्रवीण बत्रा जोशी 

फरीदाबाद। देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर बिहार विमर्श इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का फरीदाबाद से ऐतिहासिक और विशेष संबंध रहा है। वे फरीदाबाद विकास बोर्ड के पहले अध्यक्ष थे और शहर की संरचना, औद्योगिक ढांचे और बुनियादी आवश्यकताएं तय करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। महापौर ने कहा कि शहर में डॉ. प्रसाद के योगदान को स्थायी रूप से संरक्षित और प्रदर्शित करने…

Read More

स्थानीय उत्पाद बनाकर महिलाएँ कर रहीं आर्थिक सशक्तिकरण: पंकज पूजन रामपाल

फरीदाबाद। भाजपा जिला कार्यालय पर आत्मनिर्भर भारत के तहत आयोजित महिला सम्मलेन में बोलते हुए जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं का योगदान अमूल्य है। भारत के हर कोने में महिलाएँ घर-घर में स्वदेशी उत्पाद बनाकर न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि देश का मान-सम्मान भी बढ़ा रही हैं और आर्थिक सशक्तिकरण भी कर रही है । उन्होंने प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वगुरु और विकसित भारत का सपना साकार करने का मार्ग स्वदेशी से होकर गुजरता…

Read More

हरियाणा: नशा बेचने पर 23 मेडिकल स्टोर सील, 347 गिरफ्तार,  

चंडीगढ़। पंजाब से लगते सिरसा, फतेहाबाद और डबवाली में नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान छेड़ा गया है। पिछले डेढ़ महीने में तीनों जिलों में कुल 153 एनडीपीएस मामले दर्ज हुए हैं। दो चरणों एक सितंबर से 15 अक्टूबर तथा 16 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चले अभियान ने नशा तस्करों की रीढ़ तोड़ दी। पहले 45 दिनों में जहां 257 गिरफ्तारियां हुई थीं, वहीं दूसरी अवधि में 342 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए। इस दौरान 160 सप्लायर चिह्नित और 86 गिरफ्तार किए गए, जबकि पिछली अवधि में 91 सप्लायरों की…

Read More

हरियाणा: सुरक्षा कारणों से 5200 स्कूल बसें होंगी जब्त 

  चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने प्रदेश में 25,000 से अधिक स्कूल बसों की जांच के दौरान 5,200 बसों को सुरक्षा मानकों के पालन में असुरक्षित पाया। इन बसों के चालान जारी किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक (DGP) ओपी सिंह ने सभी जिला पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूल बसों में फिटनेस, सुरक्षा उपकरण, वैध दस्तावेज या अन्य आवश्यक मानकों की कमी हो, उन्हें तुरंत इंपाउंड किया जाए। 3 से 10 नवंबर तक चलाए गए विशेष अभियान में 5,516 स्कूल बसों की जांच की गई, जिनमें 1,003 बसों…

Read More

सीजेआई सूर्यकांत की दो टूक –  ‘क्या हम रोहिंग्याओं के लिए रेड कार्पेट बिछा दें?’ 

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार यानी 2 दिसंबर को रोहिंग्या शरणार्थियों के मामले में सुनवाई हुई. पांच रोहिंग्या शरणार्थियों की कथित कस्टोडियल डिसअपीयरेंस (हिरासत में गायब होने) की जनहित याचिका पर चीफ जस्टिस सूर्य कांत की बेंच ने सख्त टिप्पणी की. उन्होंन कहा- ‘जो अवैध रूप से देश में घुसते हैं, उनके लिए हम रेड कार्पेट तो नहीं बिछा सकते.’ कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया. इस मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर तक टाल दी गई है, जब रोहिंग्या से जुड़े अन्य मामले…

Read More

सदिर्यों में लहसुन खाने के फायदे 

भारत सहित विश्व के कई देशों में **सर्दियों के मौसम** को प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी), ऊर्जा, और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का समय माना जाता है। इसी मौसम में **लहसुन (Garlic)** को विशेष रूप से भोजन में शामिल करने की परंपरा बेहद पुरानी है। आयुर्वेद, यूनानी चिकित्सा, आधुनिक विज्ञान—तीनों दृष्टिकोणों से लहसुन को **प्राकृतिक एंटीबायोटिक**, **हीट जनरेटर**, और **इम्यूनिटी बूस्टर** माना गया है। सर्दियों में शरीर का तापमान प्राकृतिक रूप से गिरता है, सर्द हवाओं के कारण रक्त-संचार धीमा होता है, जोड़ों में दर्द बढ़ जाता है, और संक्रमणों का खतरा…

Read More

हरियाणाः 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 3 डीसी बदले, फरीदाबाद के डीसी होंगे आयुष सिन्हा

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इस सूची में अरुण कुमार गुप्ता, विजय सिंह दहिया, अमित कुमार अग्रवाल, फूलचंद मीणा, जे गणेशन, अशोक कुमार मीणा, रवि प्रकाश गुप्ता, पंकज, आदित्य दहिया, प्रदीप कुमार, आमना तसनीम, पार्थ गुप्ता, संगीता टिटरवाल, अनीश यादव, विक्रम, प्रीति, महेंदर पाल, आयुष सिन्हा, अपराजिता और प्रदीप सिंह आईएएस अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश शामिल हैं।  

Read More

पीएम ने लोगों को दिया वोकल फॉर लोकल का संदेशः राजेश नागर

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने अपने समर्थकों के साथ आज गांव महावतपुर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को लाइव सुना। लाइव कार्यक्रम के बाद मंत्री राजेश नागर ने बताया कि पीएम मोदी ने देशवासियों को वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया है। को साथ लेकर चलने की अपील करता हूं। उन्होंने बताया कि वह खुद भी जी20 सम्मेलन में वैश्विक नेताओं को वोकल फॉर लोकल के मंत्र को बढ़ावा देने वाले उपहार लेकर गए थे। उन्होंने जापान की प्रधानमंत्री को भगवान बुद्ध…

Read More