सैनिक पब्लिक स्कूल, बल्लभगढ़ का शत-प्रतिशत परिणाम (CBSE बोर्ड)

बल्लभगढ़। सैनिक पब्लिक स्कूल, बल्लभगढ़ ने CBSE बोर्ड की कक्षा 10वीं परीक्षा में इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त कर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है।

विद्यालय की छात्रा श्रीयांशु ने 95.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दीपांशु ने 93% अंक के साथ द्वितीय स्थान तथा अनुष्का ने 91.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के कुल 12 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया, जबकि 17 विद्यार्थियों ने डिस्टिंक्शन के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है।

विद्यालय के निदेशक उधम सिंह अधाना ने सभी विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Visited 33 times, 1 visit(s) today

Related posts