फरीदाबाद: मित्तल कॉम्प्लेक्स और ओल्ड चुंगी में 978 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद, दो आरोपी पकड़े गए

दिवाली से पहले फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, फरीदाबाद में अवैध पटाखों पर पुलिस का शिकंजा, दो जगहों से पकड़े करीब 978 किलो पटाखे, सेक्टर-58 और ओल्ड चुंगी में छापेमारी, ट्रांसपोर्ट नगर की दुकान से 805 किलो पटाखे बरामद, NIT और सिकरोना की टीमों ने की कार्रवाई, मित्तल कॉम्प्लेक्स में रखे थे पटाखों से भरे कट्टे,   फरीदाबाद। फरीदाबाद में प्रतिबंधित पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। अपराध शाखा NIT और AVTS सिकरोना की टीमों ने कुल 977.645 किलोग्राम पटाखे बरामद…

Read More

फरीदाबाद: चाऊमीन खाने निकले सतीश से मांगे 5 हजार, इंकार पर चार युवकों ने किया चाकू से किया हमला, मौत

फरीदाबाद: बसेलवा कॉलोनी में चाऊमीन की रेहड़ी पर युवक पर चाकू और सुए से वार, ₹5,000 देने से इनकार पर 21 वर्षीय सतीश पर हमला, मोटरसाइकिल खरीदने के लिए रखे थे पैसे, ₹5,000 के विवाद में हत्या का आरोप, घायल युवक ने 11 दिन बाद दम तोड़ा, अस्पताल के बाहर घायल सतीश को छोड़कर भागे आरोपी, इलाज के दौरान हुई मौत, चार आरोपी गिरफ्तार,   फरीदाबाद। बसेलवा कॉलोनी में चाऊमीन खाने गए 21 वर्षीय सतीश पर चाकू और सुए से हमला किए जाने के मामले में अब हत्या की धाराएं…

Read More

फरीदाबाद: ओडिशा से ट्रेन में  35 किलो गांजा लेकर आए,  पलवल-नोएडा में होनी थी सप्लाई, तीन महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार

फरीदाबाद रेलवे स्टेशन रोड पर पुलिस की कार्रवाई, गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा, तीन बैग से मिला 35 किलो गांजा, मास्टरमाइंड विनोद, तीन महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार, ओडिशा से ट्रेन में गांजा लेकर पहुंचे फरीदाबाद, पलवल और नोएडा में होनी थी सप्लाई,   फरीदाबाद में अपराध शाखा सेक्टर-16 ने ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन रोड से 35 किलोग्राम गांजा बरामद कर तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गांजा ओडिशा से ट्रेन के जरिए लाया गया था और पलवल व नोएडा में सप्लाई किया जाना था।…

Read More

फरीदाबाद में नूडल्स खाने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला, चार आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद के बसेलवा कॉलोनी में चाकूबाजी, चाऊमीन की दुकान के बाहर युवक पर चाकू से वार, चाकू और स्कूटी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार,   फरीदाबाद। बसेलवा कॉलोनी में चाऊमीन खाने पहुंचे युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, हमला पुरानी कहासुनी और रंजिश के चलते किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरुण, युवराज उर्फ…

Read More

फरीदाबाद: दिल्ली से गांजा लेकर पहुंचा युवक गिरफ्तार, 5.100 किलो नशा बरामद

फरीदाबाद में 5.1 किलो गांजा बरामद, सेक्टर-29 के पास 5.100 किलो गांजे के साथ मणिपुर निवासी युवक गिरफ्तार, दोस्त से गांजा लेकर बेचने फरीदाबाद आया था युवक,   वेटर का काम कर चुका आरोपी  ,   फरीदाबाद। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राईम ब्रांच AVTS भूपानी की टीम ने सेक्टर-29 के पास कार्रवाई करते हुए 5.100 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मामले में गॉफ्लुंग निवासी इम्फाल, मणिपुर, हाल घिटोरनी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना ओल्ड फरीदाबाद में NDPS Act के…

Read More

फरीदाबाद में हनीट्रैप के आरोप में महिला गिरफ्तार, 1 लाख रुपये बरामद,

फरीदाबाद में हनीट्रैप के आरोप में महिला गिरफ्तार, 2 लाख की मांग के बीच 1 लाख रुपये लेते पकड़ा, किराये के मकान से शुरू हुआ मामला,   फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वसूली का आरोप, सेक्टर-28 के रेस्टोरेंट में पैसे लेने पहुंची महिला, ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने महिला को दबोचा,   फरीदाबाद। थाना ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में एक महिला पर हनीट्रैप के जरिए एक व्यक्ति को कथित तौर पर ब्लैकमेल कर पैसे मांगने का आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना ओल्ड…

Read More

फरीदाबाद: नाई की गर्दन पर दोस्त ने उस्तरा चला दिया, आरोपी गिरफ्तार

नाई की दुकान में दोस्तों के बीच विवाद, गाली देने से नाराज दोस्त ने उस्तरे से किया हमला,   संत नगर में दोस्त की गर्दन पर उस्तरे से वार, पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी पीयूष को दबोचा,   फरीदाबाद। संत नगर में दोस्त की नाई की दुकान पर हुए विवाद के दौरान उस्तरे से गर्दन पर हमला करने के मामले में पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने 19 वर्षीय आरोपी पीयूष को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त को हुई इस घटना के संबंध में थाना सेक्टर-17 के…

Read More

फरीदाबाद: पिता ने कहा नौकरी करो, बेटे ने गुस्से में उठाया चाकू और कर दिया हमला 

काम-धंधा करने को कहा तो बेटे ने पिता को चाकू मारकर किया घायल, पिता को बेटे से थी नौकरी की उम्मीद, पिता पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला,   फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद की भीम बस्ती में नौकरी करने को लेकर हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि काम-धंधा करने की बात कहने पर एक युवक ने अपने पिता पर घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल बालकिशन का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायत के…

Read More

फरीदाबाद में प्रतिबंधित मांझे का कहर, बाइकर युवक की गर्दन कटी 

फरीदाबाद में मांझे से दर्दनाक हादसा, फ्लाईओवर पर अचानक गर्दन में लिपटा मांझा, बाइक चलाते समय गर्दन में फंसा मांझा, 25 वर्षीय युवक की गर्दन बुरी तरह कटी,   फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद फ्लाईओवर पर प्रतिबंधित मांझे की चपेट में आने से 25 वर्षीय बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मांझा उसकी गर्दन में इस तरह उलझा कि बाइक चलती रहने के दौरान गर्दन पर करीब 11 सेंटीमीटर गहरा घाव हो गया। हादसे में माथे पर भी करीब पांच सेंटीमीटर लंबा घाव आया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों…

Read More

फरीदाबाद: प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लूटपाट, 1 आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद में प्रॉपर्टी डीलर से लूटपाट का मामला, खड्डा कॉलोनी के पास प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर लूटने वाला गिरफ्तार, रात में पेशाब करने कार से उतरा प्रॉपर्टी डीलर, तीन युवकों ने किया अपहरण, मोबाइल और नकदी समेत सामान लूटकर भागे थे आरोपी,   फरीदाबाद। थाना खेड़ी पुल क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर लूटपाट करने के मामले में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेंट्रल को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में शामिल तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बसेल्वा कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद का…

Read More