फरीदाबादः कोरोना से 3 लोगों की मौत, 161 नए संक्रमित मिले

    फरीदाबादः जिले में रविवार को 161 कोरोना संक्रमित मिले हैं और 3 लोगों की मौत हुई है। Faridabad: 3 dead, 161 new infected found from Corona अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 4523 हो गई है और कुल मृतकों की संख 92 हो गई है। 30577 होम आइसोलेशन पर स्वास्थ्य विभाग के एक बताया कि जिला में अब तक 35100 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 12085 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 22923…

Read More

हरियाणा की 1160 व्यायामशालाओं में बनेंगे वैलनेस सेंटरः मनोहर लाल

  फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में पहले चरण में 1160 पार्क कम व्यायामशालाएं बनाई जा रही हैं। इन व्यायामशालाओं में वैलनेस सेंटर भी बनाए जाएंगे, जिसमें आयुष विभाग के आयुर्वेद सहायक नियुक्त किए जाएंगे। Wellness centers to be built in 1160 gymnasiums of Haryana: Manohar Lal मुख्यमंत्री रविवार को वीडियो कांफे्रंस के माध्यम से प्रदेश में 98 पार्क कम व्यायामशालाओं के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि इन व्यायामशालाओं के निर्माण पर 28.5 करोड़ रूपए खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि…

Read More

फरीदाबादः पोल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने केंद्र सरकार के आदेशों के खिलाफ जारी किए नोटिस

  फरीदाबाद। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी केंद्र सरकार के आदेशों को भी धता बताने को तैयार हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने फरीदाबाद के उद्योगों को न केवल नोटिस जारी किए हैं, बल्कि उन पर जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी हैं। ये नोटिस सीधे-सीधे केंद्र सरकार के आदेशों के उल्लंघना है। Faridabad: Pollution control board issued notices against central government orders दुनिया-जहान को पता है कि देश कोरोना वायरस के संक्रमण और उससे जनित कठिनाइयों से जूझ रहा है। दो-ढाई महीने तक देश, लोग और व्यापारिक, औद्योगिक…

Read More

तिगांव विधानसभा में इनेलो को लगा एक और झटका

  फरीदाबाद। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चैटाला ने पूर्व प्रत्याशी उमेश भाटी के नेतृत्व में इनेलो की महिला मोर्चा की तिगांव विधानसभा हल्का अध्यक्ष रेखा चैहान, वार्ड नम्बर 24 की पूर्व पार्षद प्रत्याशी सीमा श्रीवास्तव, वार्ड 25 की पूर्व पार्षद प्रत्याशी चंदा राय और इनेलो नेता संजय श्रीवास्तव को जननायक जनता पार्टी में शामिल करवाया। INLD suffered one more blow in Tigaon assembly दिग्विजय सिंह चैटाला ने कहा कि शामिल होने वाले सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अजय चैटाला और…

Read More

पूर्व मंत्री विपुल गोयल के आह्वान पर रोपे गए पीपल 500 के पौधे

  फरीदाबाद। पूर्व पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल के आह्वान पर सेक्टर 12 के महारैली मैदान में पौधारोपण किया गया। इसमें पीपल के लगभग 500 पेड़ और बरगद के हवादार वृक्ष लगाए गए, जिससे फरीदाबाद में बढ़ रहे प्रदूषण में अंकुश लगाया जा सके। 500 Peepal saplings planted at the call of former minister Vipul Goyal पर्यावरण मंत्री के पद पर रहते हुए भी विपुल गोयल द्वारा कई लाख पौधे पूरे हरियाणा प्रदेश में लगाए गए थे, जिसका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज है। वे हमेशा से…

Read More

फरीदाबादः प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोटिस मिलने से उद्योगों में हड़कंप

फरीदाबाद। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण पूरा देश ठप रहा। उद्योग-धंधे भी बंद थे। अब हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कुछ उद्योगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। इससे उद्योगों में हड़कंप मच गया है। उद्यमियों ने नोटिसों के कारण रोष भी है। Faridabad: Stirring industries due to notice of pollution control board पिछले तीन महीने से कोरोना संक्रमण के कारण देश में गतिविधियां ठप रहीं। डेढ़ महीना तो सख्त लॉकडाउन में बीता। पिछले एक महीने से सीमित गतिविधियों की अनुमति दी गई है। मंदिर और होटल आदि इंडस्ट्री…

Read More

फरीदाबादः शनिवार को 2 मौतों के साथ 180 कोरोना संक्रमित मिले

  फरीदाबादः जिले में कोरोनों से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार को भी 2 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा 180 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। Faridabad: 180 corona infected with 2 deaths on Saturday कोरोना से मरने वालों रन्हेड़ा खेड़ा का 34 वर्षीय एक युवक और डबुआ कॉलोनी की 36 वर्षीय एक युवती शामिल है। नए संक्रमित 180 मिले हैं, लेकिन गनीमत यह रही कि 345 कोरोना संक्रमित उपचार के बाद स्वस्थ्य भी घोषित किए गए हैं। 30223 होम आइसोलेशन पर प्रशासन के एक प्रवक्ता…

Read More

फरीदाबादः नगर निगम को मिले 21 नए जेई, देखें सूची

  फरीदाबाद। नगर निगम में एसडीओ, एक्सईएन और एसई की भरमार है, लेकिन जेई के अभाव में विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। जेई की कमी से जूझ रहे नगर निगम को अब 21 जेई मिले हैं। Faridabad: Municipal Corporation inducts 21 new JEs, see list हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने नए जेई की भर्ती की है। इस खेप में से 21 जेई नगर निगम के हिस्से में आए हैं। निगमायुक्त यश गर्ग ने इन जेई को विभिन्न डिवीजनों में तैनात किया है। यहां सूची देखेंः

Read More

चीन की तरह लॉजिस्टिक्स कॉस्ट घटानी होगीः गडकरी

फरीदाबाद। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि चीन की लॉजिस्टिक्स कॉस्ट 8 प्रतिशत है, भारत की 13 प्रतिशत और अमेरिका की 12 प्रतिशत है। इसे कैसे कम किया जाए इस पर विचार करना है। Logistics cost will be reduced like China: Gadkari मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के सहयोग से भारत नीति के आत्मनिर्भर भारत वेबलॉग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा घोषित 20 लाख करोड़ का राहत पैकेज से अर्थव्यवस्था सुधरने में भी काफी मदद मिल…

Read More

ब्रेकिंगः फरीदाबाद, दिल्ली और एनसीआर में आया भूकंप

  फरीदाबादः इस शहर के साथ दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी ताकत रिक्टर स्केल पर 4.5 थी। Breaking: Earthquake in Faridabad, Delhi and NCR फरीदाबाद में लोगों ने भूकंप के झटके स्पष्ट महसूस किए। झटकों के कारण पहले तो लोग संशय में रहे। फिर एक-दूसरे से पूछकर तय हुआ कि यह भूकंप के ही झटके हैं। हालांकि भूकंप मेग्नीट्यूट का होने के कारण किसी नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप एक मिनट से ज्यादा समय तक जारी रहा और स्पष्ट महसूस किया गया।…

Read More