फरीदाबाद में विदेशी नागरिकों की जांच तेज, फरीदाबाद में 9 विदेशी नागरिकों से पूछताछ, नीलम चौक से पांच बंगलादेशी पकड़े, सूरजकुंड क्षेत्र में चार विदेशी नागरिक मिले, पुलिस कर रही दस्तावेजों की जांच, दयालबाग और अनंगपुर के पास पकड़े गए विदेशी नागरिक, फरीदाबाद। शहर में रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके दस्तावेजों के सत्यापन के लिए पुलिस ने अभियान तेज किया है। इसी कड़ी में थाना एनआईटी और सूरजकुंड थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए नौ विदेशी नागरिकों को पकड़ा। इनमें सात बंगलादेशी और…
Read MoreTag: #NITPolice
फरीदाबाद: पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 23,215 रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद में टेलीग्राम निवेश के नाम पर साइबर ठगी, ऑनलाइन मुनाफे के लालच में गंवाए 23,215 रुपये, साइबर थाना NIT ने जयपुर से आरोपी पकड़ा, टेलीग्राम विज्ञापन पर क्लिक करना पड़ा महंगा, पहले 1,000 रुपये निवेश कराए, फिर अलग-अलग चार्ज के नाम पर ठगे 23,215 रुपये, पैसे वापस दिलाने के नाम पर भी वसूले चार्ज, फरीदाबाद। टेलीग्राम पर निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर एक व्यक्ति से 23,215 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने जयपुर, राजस्थान से नितिश को…
Read Moreफरीदाबाद: शराबनोशी के दौरान युवक ने साथी की गर्दन में घोंपी बियर की बोतल, मौत
Updated: 05:06 PM, 31.08.2026 गांधी कॉलोनी में युवक की हत्या का खुलासा, मजदूरी के पैसे मांगना पड़ा भारी, कांच की बोतल से सिर और गर्दन पर वार, कांच की बोतल से हमला कर सागर की हत्या, फरीदाबाद में मजदूरी के पैसों को लेकर खूनी विवाद, सागर हत्याकांड में वीरेंद्र उर्फ कालू गिरफ्तार, फरीदाबाद। गांधी कॉलोनी में युवक सागर की हत्या के मामले में पुलिस थाना NIT की टीम ने आरोपी वीरेंद्र उर्फ कालू वासी गांधी कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया…
Read Moreफरीदाबाद: मौसी के लिव इन पार्टनर और मौसेरे भाई ने 12 वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म
फरीदाबाद में बच्ची से कथित यौन उत्पीड़न का मामला, मौसी के घर रह रही बच्ची ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, एनआईटी थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न, पुलिस ने शुरू की जांच, नाबालिग की शिकायत पर POCSO Act के तहत कार्रवाई, बच्ची ने सुनाई आपबीती, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, फरीदाबाद। एनआईटी थाना क्षेत्र में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने यौन अपराध से जुड़े एक संवेदनशील मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।…
Read Moreफरीदाबाद के होटल में युवक ने चढ़ा फांसी के फंदे पर, महिला से हुआ था विवाद
NIT-5 के होटल में मचा हड़कंप, महिला के साथ पहुंचे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी, होटल के कमरे में युवक की हालत बिगड़ी, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान, चुन्नी टूटने से बची जान, दिल्ली किया गया रेफर, फरीदाबाद। शहर के एनआईटी-5 क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार को एक युवक के आत्महत्या के प्रयास की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। युवक गंभीर हालत में होटल के कमरे के अंदर मिला, जिसके बाद पुलिस ने…
Read Moreफरीदाबाद में 91.50 लाख की साइबर ठगी, सूरत से एक आरोपी गिरफ्तार
ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा पड़ा भारी, गुजरात से साइबर ठगी का मीडिएटर दबोचा, फेसबुक और व्हाट्सएप से शुरू हुई दोस्ती, फरीदाबाद। अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों को फर्जी ट्रेडिंग में निवेश कराने वाले साइबर ठगों के खिलाफ साइबर थाना NIT की कार्रवाई लगातार जारी है। 91.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक और अहम आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी साइबर ठगी के नेटवर्क को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले…
Read Moreफरीदाबाद: Telegram टास्क के बहाने महिला से 90,430 रुपये ठगे, लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार
ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 90 हजार की ठगी में आरोपी गिरफ्तार, Myntra फोटो टास्क के नाम पर महिला से ठगी, पुलिस ने की कार्रवाई, घर बैठे कमाई के लालच में महिला हुई साइबर फ्रॉड का शिकार, साइबर थाना NIT ने खाताधारक को पकड़ा, फरीदाबाद। ऑनलाइन ट्रेडिंग और घर बैठे कमाई का झांसा देकर की गई 90,430 रुपये की साइबर ठगी के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना NIT की टीम ने 22 जून को उत्तर प्रदेश के…
Read Moreफरीदाबाद: BK चौक के पास कार सवार युवकों पर फायरिंग, आरोपी पुलिस रिमांड पर
Faridabad में चलती कार पर फायरिंग मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में हत्या के प्रयास का मामला, Crime Branch NIT की बड़ी कार्रवाई, Doctor Today Hospital के पास हुई फायरिंग में नया खुलासा, आशीष गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की कारों से पीछा कर की गई फायरिंग, पुलिस जांच में सामने आई पुरानी दुश्मनी, पिस्टल से कार पर किया गया हमला, फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा NIT की…
Read Moreदुबई भागने की फिराक में था यौन उत्पीड़न का आरोपी, IGI एयरपोर्ट से फरीदाबाद पुलिस ने दबोचा
POCSO मामले में फरार आरोपी मोहम्मद जकरिया गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट पर कार्रवाई, लुकआउट नोटिस के बाद पुलिस का एक्शन, विदेश भागने से पहले आरोपी गिरफ्तार, Faridabad Police ने PO आरोपी को एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल, दुबई फ्लाइट से पहले गिरफ्तारी, थाना धौज पुलिस की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार, फरीदाबाद। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना धौज पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी यानी PO मोहम्मद जकरिया को दिल्ली…
Read Moreफरीदाबाद में WhatsApp ग्रुप से IPO निवेश का झांसा, महिला से 20 लाख से ज्यादा की ठगी
Cyber Crime Alert: IPO में मुनाफे का लालच देकर ठगों ने महिला को लगाया लाखों का चूना, WhatsApp और Mobile App के जरिए ठगी का नया तरीका, मोमोज की रेहड़ी लगाने वाला निकला ठगी नेटवर्क का हिस्सा आरोपी 3 दिन के रिमांड पर, फरीदाबाद में साइबर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें निवेश के नाम पर एक महिला को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-43 निवासी एक महिला को ठगों ने WhatsApp ग्रुप के जरिए अपने जाल में फंसाया और IPO निवेश का लालच देकर करीब 20.41 लाख रुपये ठग लिए। WhatsApp ग्रुप के जरिए बनाया गया शिकार शिकायत में महिला ने बताया कि उसे एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ा गया, जहां खुद को निवेशक बताने वाले लोग लगातार मुनाफे के स्क्रीनशॉट और जानकारी साझा कर रहे थे। ग्रुप में दिखाए जा रहे फायदे को देखकर महिला को भरोसा हो गया कि यह एक वैध निवेश प्लेटफॉर्म है। इसके बाद ठगों ने उसे एक Mobile App डाउनलोड करने के लिए लिंक भेजा और उस पर उसका अकाउंट बनवाया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाया गया ताकि महिला का विश्वास बना रहे। IPO में निवेश का झांसा और लाखों की ठगी ठगों ने महिला को IPO में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। महिला ने उनके कहने पर अलग-अलग ट्रांजेक्शनों के जरिए कुल 20,41,000 रुपये ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब महिला ने अपने निवेश पर लाभ सहित राशि वापस मांगनी शुरू की, तो ठगों ने बहाने बनाना शुरू कर दिया और बाद में संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। साइबर थाना NIT में मामला दर्ज घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी जांच और खातों की पड़ताल के आधार पर मामले में शामिल एक आरोपी को चिन्हित किया। आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलासा साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए 22 मार्च को धर्मवीर वासी कछार, भींड, म.प्र. हाल वलतौहा, तरण-तारन, पंजाब को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी धर्मवीर ने खाताधारक विजय सिंह का बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया था। इस खाते में इस ठगी से जुड़े पैसे ट्रांसफर किए गए थे। आरोपी पेशे से मोमोज की रेहड़ी लगाने का काम करता है, लेकिन वह इस ठगी नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। 3 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने की कोशिश में जुटी है। बढ़ते Cyber Fraud पर सावधानी जरूरी फरीदाबाद समेत देशभर में Cyber Fraud के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी अनजान WhatsApp ग्रुप, Mobile App या निवेश ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसकी पूरी जांच करना जरूरी है। ये भी पढ़ें (Add 9811231758 to your WhatsApp groups if you wish to receive regular news updates from Faridabad, Haryana, across India, and around the globe.) Spying Racket Exposed: फरीदाबाद के पेट्रोल पंप से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस नौशाद,…
Read More